शुक्रवार, 19 दिसंबर 2008

नकिया कोल ब्लाक में हाथियों की नही कोयले की चिंता -हरिभूमि

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ कैप्टिव कोल माइनिंग लिमिटेड नामक एक निजी कंपनी को कोरबा वनमंडल एरिया में कोल ब्लाक का आबंटन किया गया है ! कुल २५५१.४७६ हेक्टेअर एरिया से कंपनी कोयला उत्खनन करेगी जिसके लिए लोक सुनवाई के जरिये पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करना बाकि रहा है ! कंपनी ने रैपेड इन्वैरामेंतल इम्पेक्ट अस्सेस्मेंट का कार्यकारी सारांश प्रस्तुत कर दिया गया है ! छेत्रिय पर्यावरण मंडल ने इस सारांश को लोक सुनवाई की तिथि मुकरर करने कलेक्टर कोरबा अशोक अग्रवाल के पास प्रस्तुत किया है, और कहा गया है की जल्द ही इस फाइल पर निर्णय ले लिया जाएगा ! कोरबा विकाश्खंड के ग्राम नकिया, विमलता, रापता और पेंड्रा दिह एरिया में आबंटित कोल ब्लाक को लेकर आपतियां भी दर्ज कराई गयी है बा-वजूद इसके कोल ब्लाक आबंटन की करवाई को आगे बढाया गया !
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इम्पेक्ट अस्सेस्मेंट के लिए किए गए नोटिफिकेशन २००६ के तहत जनसुनवाई के जो प्रावधान तय किए हैं उसका घोर उल्हंगन निजी कंपनी को कोल ब्लाक के आबंटन में नज़र आता है, वहीं इस मामले में कंपनी ने अपनी जो इम्पेक्ट अस्सिस्मेंट समरी प्रस्तुत की है उसमें भी इस से सम्बंधित महत्वपूर्ण पॉइंट का उल्लेख नही किया है ! जानकारी के मुताबिक कोल ब्लाक के १० किलोमीटर के दायरे में पर्यावरणी एरिया नही होना चाहिए ! इसी तरह इस दायरे में बिओस्फियर, नेशनल पार्क, विल्ड लाइफ सेंचुरी, एलिफेंट रिज़र्व, प्रोटेक्ट फॉरेस्ट, नही आना चाहिए ! टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस, जिसके तहत ही इम्पेक्ट अस्सिस्मेंट रिपोर्ट तैयार की जानी है एवं उपरोक्त तथ्य का भी उल्लेख करना है ! किंतु कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में इन बातों को छिपाते हुए गुमराह करने का प्रयास किया है ! आबंटित कोल ब्लाक के १० किलोमीटर के दायरे में प्रस्तावित हांथी अभ्यारण आ रहा है ! भविष्य में मदनपुर-श्यांग एरिया में भी कोल ब्लाक का आबंटन प्रस्तावित है ! लिहाज़ा एलेफेंट रिज़र्व प्रोजेक्ट के लिए मार्किंग एरिया कोयला खदानों से घिर जाएगा !
उक्त सारा खेल निजी कंपनी को लाभ पहुचाने के लिए किया जा रहा है ! निजी कंपनी के दबाव में उसे लाभ पहुचाने के लिए शासन प्रसाशन के आकाओ ने एक खेल खेला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें